VIDEO: Ruturaj Gaikwad का 10 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, पहली बार फर्स्ट क्लास क्रिकेट में हुए रनआउट

Duleep Trophy 2026-27:  नॉर्थ जोन के खिलाफ पहली बार फर्स्ट क्लास क्रिकेट में रनआउट हुए Ruturaj Gaikw

दलीप ट्रॉफी (Duleep Trophy 2026-27) के दूसरे क्वार्टर फाइनल में वेस्ट जोन की कप्तानी कर रहे भारतीय युवा स्टार बल्लेबाज ऋतुराज गायकवाड़ (Ruturaj Gaikwad) के साथ मैदान पर ऐसा हुआ, जो उनके फर्स्ट क्लास करियर में पहले कभी नहीं हुआ था। बेंगलुरु के बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस ग्राउंड 1 पर नॉर्थ जोन के खिलाफ मुकाबले के तीसरे दिन मंगलवार (25 अगस्त) को गायकवाड़ पहली बार फर्स्ट क्लास क्रिकेट में रनआउट होकर पवेलियन लौटे।

29 साल के ऋतुराज गायकवाड़ इससे पहले करीब 10 साल के अपने फर्स्ट क्लास करियर में 78 फर्स्ट क्लास पारियां खेल चुके थे, लेकिन इस दौरान कभी रनआउट नहीं हुए थे। हालांकि नॉर्थ जोन के खिलाफ इस मुकाबले में उनका यह शानदार रिकॉर्ड आखिरकार टूट गया।

गायकवाड़ वेस्ट जोन की दूसरी पारी में शानदार लय में बल्लेबाजी कर रहे थे। उन्होंने सिर्फ 70 गेंदों में 66 रन की तेज पारी खेली और अपनी पारी में सात चौके लगाए। लेकिन उनकी यह शानदार पारी बेहद दुर्भाग्यपूर्ण तरीके से खत्म हुई। नॉर्थ जोन के बाएं हाथ के स्पिनर निशांत सिंधु की गेंद पर मुशीर खान ने रन लेने की कोशिश की। इसी दौरान रन लेने को लेकर हुई थोड़ी सी गलतफहमी का खामियाजा गायकवाड़ को भुगतना पड़ा।

गायकवाड़ नॉन-स्ट्राइकर छोर पर थे और रन लेने के लिए क्रीज से आगे बढ़े, लेकिन वह समय रहते दूसरे छोर पर नहीं पहुंच सके। नॉर्थ जोन के विकेटकीपर-कम-फील्डर कन्हैया वाधवान ने गेंद को तेजी से पकड़ा और बिना समय गंवाए स्टंप्स उड़ा दिए। गायकवाड़ क्रीज से बाहर रह गए और इस तरह उनका 10 साल से चला आ रहा रनआउट का रिकॉर्ड खत्म हो गया।

VIDEO:

FIRST TIME IN HIS CAREER

– Ruturaj Gaikwad has been run-out for the first time in his FC cricket. pic.twitter.com/cVYjjwaIbH
— Johns. (CricCrazyJohns) August 25, 2026

अब आखिरी दिन वेस्ट जोन को जीत के लिए 89 रन की जरूरत है और उसके हाथ में सिर्फ तीन विकेट बाकी हैं।